सोनिया के विदेशी मूल का मुद्दा अब बीते दिनों की बात : अगाथा
विदेशी मूल के मुद्दे पर पूछे एक सवाल के जवाब में अगाथा ने पत्रकारों कहा, "यह बीते दिनों की बात हो चुकी है। हम संप्रग सरकार में साथ काम कर रहे हैं। हर किसी को आगे की सोचनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी ने जब सोनिया गांधी से माफी मांगी तो मैं उनके साथ थी।"
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर शरद पवार, पी. ए. संगमा और तारिक अनवर ने कांग्रेस छोड़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठन किया था। संगमा ने पिछले दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात कर इस संबंध में माफी भी मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications