लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित (लीड-1)

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दो दिनों तक चली चर्चा का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज विस्तार से जवाब दिया। इसके बाद ध्वनिमत से यह प्रस्ताव पारित हुआ और फिर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद एक जून से यह सत्र आरंभ हुआ था। सत्र के पहले दो दिन 541 नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई। तीन जून को मीरा कुमार को सर्वसम्मति से लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया।

राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने चार जून को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था। इसके बाद आठ जून को करिया मुंडा का लोकसभा उपाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। मुंडा के निर्वाचन के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में चर्चा शुरू हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+