झारखंड में मिड-डे में परोसा गया सांप, 70 छात्र बीमार
पुलिस के मुताबिक जिले के गोविंदपुर ब्लॉक के पियाडीह गांव के एक प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह् भोजन करने के बाद छात्रों ने उल्टी करना शुरू कर दिया और पेट दर्द की शिकायत की।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि छात्रों के मुताबिक भोजन में सांप भी पक गया था, जिसे बच्चों को परोसने के बाद देखा गया था। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक करीब 70 छात्रों को धनबाद के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। इसमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस स्कूल में करीब 350 छात्र हैं, जिसमें से अधिकतर छात्रों की उम्र 5 से 12 साल है। घटना के बाद से स्कूल के प्रधानाचार्य फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications