पाकिस्तान को तालिबान के खिलाफ अमेरिका भरपूर मदद देगा

पेंटागान के प्रवक्ता जेफ मूरेल ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जहां कहीं भी तालिबानी आतंकियों का खतरा उत्पन्न होगा, हम उससे सफलतापूर्वक निपटने के लिए पाकिस्तानी सेना को प्रोत्साहित करते रहेंगे।"

मूरेल ने यहीं पर स्पष्ट किया कि वाशिंगटन, ऑपरेशन की आचार संहिता के बारे में इस्लामाबाद को कोई सलाह नहीं दे रहा है।

मूरेल ने कहा, "मैं किसी रणनीति के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मेरे कहने मतलब पाकिस्तान एक स्वतंत्र, संप्रभु राष्ट्र हैं जो अपनी आत्मरक्षा के संदर्भ में अपने हितों के लिए स्वतंत्र रूप से निर्णय करता है।"

मूरेल ने आगे कहा, "लेकिन इस सच्चाई से हमारा हौसला स्पष्ट रूप से बढ़ा है कि जब से तालिबान और अन्य संबंधित आतंकी संगठनों ने इस्लामाबाद पर अतिक्रमण किया है, तब से उसकी प्रतिक्रिया में एक आक्रामक और अनवरत सैन्य अभियान देखने को मिल रहा है।"

इसके अलावा अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डेनिस ब्लेयर ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब पाकिस्तानी सेना के तालिबान विरोधी अभियान को सरकार और जनता की ओर से पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+