भारत फ्लू प्रभावित देशों से यात्रियों की जांच के लिए कह सकता है
केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं के विशेष महानिदेशक शिव लाल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर कहा है कि फ्लू पीड़ितों की यात्रा रोकने के लिए वह प्रभावित देशों को यह सलाह दे कि वे सभी विमान यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही अपने यहां से निकले दें।
शिव लाल ने कहा कि सर्वाधिक फ्लू प्रभावित देशों से यह भी कहा जाए कि वे संदिग्ध लक्षणों वाले यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करने की सलाह दें।
शिव लाल ने आगे कहा, "हम विदेश मंत्रालय को इस बारे में पहले भी लिख चुके हैं और अब दोबारा लिखने जा रहे हैं।"
ज्ञात हो कि देश में फिलहाल फ्लू के 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सबसे अधिक सात मामले हैदराबाद में प्रकाश में आए हैं, जबकि एक मामला दिल्ली व एक तमिलनाडु में प्रकाश में आया है।
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी ने भी फ्लू के संदिग्धों के लिए यात्रा निर्देश जारी करने हेतु केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications