आडवाणी ने दी नवनिर्वाचित सांसदों को नसीहत

मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में आडवाणी ने यह नसीहत दी। लोकसभा में पार्टी संसदीय दल की उपनेता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आडवाणीजी ने नए सांसदों को अपना आचरण ठीक रखने को कहा। उन्होंने सांसदों से कहा कि आप जिस संसदीय क्षेत्र से जीतकर आए हैं उस क्षेत्र की समस्याओं का जरूर ख्याल रखें।"

उन्होंने कहा, "आडवाणीजी ने सांसदों से यह भी कहा कि वे अनजाने में भी ऐसा आचरण न करे जिससे पार्टी के सामने कोई संकट आए। सांसदों के ऐसे आचरणों से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर तो नुकसान होता ही है पार्टी की भी बदनामी होती है।"

सुषमा स्वराज के मुताबिक आडवाणी ने सांसदों को छोटी-छोटी चीजों से भी बचने की सलाह दी। मसलन, बतौर सांसद मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का बेजां इस्तेमाल नहीं करना, कुछ लोग अपना हित साधने के लिए नवनिर्वाचित सांसदों से व्यवहार बनाते हैं और फिर धीरे-धीरे इसका फायदा उठाते हैं। इन सब से सावधान रहना चाहिए।

सुषमा ने कहा, "सांसदों को ऐसी चीजों से बचाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी जल्द ही नवनिर्वाचित सांसदों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी।"

उल्लेखनीय है कि 14 वीं लोकसभा के कार्यकाल के दौरान कुछ चैनलों की ओर से चलाए गए स्टिंग ऑपरेशनों में भाजपा के कई सांसद पकड़े गए थे। एक समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में छह सांसदों को सांसद निधि फंड के तहत विकास कार्यो के लिए दलालों से कमीशन लेते कैमरे पर दिखाया गया था। इनमें से तीन सांसद भाजपा के थे।

एक अन्य टेलीविजन चैनल द्वारा कराए गए 'ऑपरेशन दुर्योधन' में 11 सांसद फंसे थे। इसमें भी भाजपा के छह सांसद शामिल थे।

कबूतरबाजी के मामले में गुजरात में दाहोद से भाजपा सांसद बाबूभाई कटारा कटघरे में आ गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+