व्यास नदी में डूबने से 4 छात्रों की मौत
पुलिस के मुताबिक यहां के स्टार पब्लिक स्कूल की 10 वीं कक्षा की छात्रा निधि नदी में गिर गई थी। उसे बचाने के लिए जब तीन अन्य छात्र गए तो वे भी नदी में डूब गए।
पुलिस उप अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि स्कूल की तरफ से करीब 30 छात्र यहां पिकनिक पर आए हुए थे। घटना राजधानी चंडीगढ़ से 200 किलोमीटर दूर होशियारपुर जिले के मुकेरिन के पास नुसेहरा-पाटन गांव की है।
सिंह ने बताया कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में तीन शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है।
घटना स्थल से निधि, शिल्पा और शहनाज के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि चौथे छात्र विक्रांत के शव की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications