दिल्ली की पूर्व मेयर ने आस्ट्रेलियाई उच्चायोग को ज्ञापन सौंपा
आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर लगातार हो रहे नस्लीय हमले के प्रति विरोध जताने के लिए मेहरा और जौली ने ज्ञापन सौंपते वक्त काले कपड़े पहन रखे थे।
इस अवसर पर मेहरा ने संवाददाताओं से कहा, "भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों की हम निंदा करते हैं। आस्ट्रेलियाई सरकार को भारतीय छात्रों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए, चाहे ये हमले नस्लीय हों अथवा अवसरवादी।"
उच्चायोग को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है, "आपके विश्वविद्यालय राजनीतिक एवं कूटनीतिक समर्थन के जरिये भारतीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए भारत आकर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं लेकिन अगर आप भारतीय छात्रों की सुरक्षा की गारंटी नहीं कर सकते तो आपको झूठे वादे करके युवाओं को आकर्षित करने का नैतिक अधिकार नहीं है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications