शरद-मुलायम के बाद अब लालू-कल्याण ने किया महिला आरक्षण का विरोध

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस में हिस्सा लेते हुए मंगलवार को लालू ने कहा कि सीधी सादी महिलाओं के नाम पर पिछड़ी जाति के विकास के लिए चल रहे आंदोलन को दबाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इससे क्षेत्रीय दलों और उसके नेताओं को संसद में आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "आरक्षण में भी मुसलमानों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए।"

लालू ने कहा, "कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने संसद में पिछले साल अपने एक भाषण के दौरान महाराष्ट्र की दलित महिला कलावती का नाम लिया था। हम कलावती को संसद में देखना चाहते हैं।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बगावत कर पिछले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कल्याण सिंह ने भी महिला आरक्षण के मौजूदा स्वरूप का विरोध किया।

उन्होंने कहा, "मैं महिला आरक्षण का स्वागत करता हूं लेकिन उसके मौजूदा स्वरूप में नहीं। आरक्षण में भी पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए।"

गौरतलब है कि इससे पहले शरद यादव और मुलायम सिंह यादव ने भी संसद में महिला आरक्षण विधेयक कि मौजूदा स्वरूप का विरोध किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+