तुर्की के आयुध कारखाने में जबरदस्त विस्फोट
इस्तांबुल, 9 जून (आईएएनएस)। तुर्की में अंकारा के बाहरी हिस्से में एक आयुध कारखाने में शक्तिशाली विस्फोट के बाद आग भड़क उठी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एलमाडाग शहर के रोकेस्टन में विस्फोट इतना शक्शिाली था कि भूकंप आने जैसा महसूस हुआ। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है।
रोकेस्टन में मिसाइल प्रणालियों का निर्माण होता है। इनमें वे विमान और टैंकभेदी मिसाइल प्रणालियां भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications