प्र्त्यपण के इंतजार में है विएना गुरुद्वारे में गोलीबारी का आरोपी

मेहरु जफर

विएना, 9 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रिया की राजधानी विएना के गुरु रविदास गुरुद्वारे में गत 24 मई की गोलीबारी का आरोपी हरदीप सिंह अभी तक हिरासत में है और भारत प्रत्यर्पित किए जाने की राह देख रहा है।

डेरा संचखंड के नेता संत रामानंद दास की हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिए गए 33वर्षीय हरदीप को शुक्रवार को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया था। बाद में उसे वर्ष 2008 से ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

विएना पुलिस के प्रवक्ता माइकल टेकाक्स ने आईएएनएस को बताया, "हरदीप सिंह अवैध आव्रजन के आरोप में हिरासत में है। हम उसे भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया में है।"

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी का मास्टरमाइंड दो सप्ताह से ज्यादा अर्से से कोमा में रहा। चिकित्सकों की इजाजत के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। टेकाक्स ने कहा कि वह नहीं जानते कि भारतीय दल जांच में सहयोग के लिए विएना आएगा या नहीं।

प्रवक्ता ने कहा, "आरोपियों को मुकदमे के लिए भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा या नहीं यह एक राजनीतिक फैसला है और पुलिस इससे अवगत नहीं है।"

24 मई की गोलीबारी के तत्काल बाद हरदीप समेत भारतीय मूल के छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गोलीबारी के विरोध में पंजाब के कई शहरों में हिंसा भड़क उठी थी।

विएना के गुरु रविदास गुरुद्वारे के अध्यक्ष सोमदेव ने बताया कि इस परिसर का इस्तेमाल वर्ष 2005 से डेरा सचखंड के रविदासी कर रहे हैं। यहां पुलिस का पहरा जारी है।

सोम देव ने आईएएनएस को बताया कि गुरुघर की चाबियां अब उन्हीं के पास हैं और पुलिस अब उस हॉल के भीतर नहीं है, जहां गोलीबारी हुई थी।

हालांकि गुरुद्वारा अब तक श्रद्धालुओं के लिए बंद है और बीमा कंपनी द्वारा इसका मुआयना किए जाने और मरम्मत कार्य संपन्न होने के बाद इसे फिर से खोला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+