सेंसेक्स में 461 और निफ्टी में 121 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई)का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले 461.08 अंकों (3.14 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,127.00 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,161.22 के सबसे ऊपरी और 14,526.69 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। सुबह कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स कल के बंद स्तर से 46.94 अंकों की गिरावट के साथ 14,618.98 पर खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 121.05 अंकों (2.7 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,550.95 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,562.45 के सर्वोच्च और 4,365.10 के निचले स्तर पर पहुंचा। सुबह कारोबार के आरंभ में निफ्टी भी पिछले बंद स्तर की तुलना में 2.15 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 4,427.75 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 160.87 अंकों (3.15 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,275.72 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 101.73 अंकों (1.67 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,185.61 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी रियल्टी, आईटी और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। रियल्टी क्षेत्र में 6.25 प्रतिशत आईटी में 4.79 प्रतिशत और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 4.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications