आइला को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए : वाममोर्चा
सत्ताधारी वाममोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आइला से जो नुकसान हुआ है उसे देखते हुए हम इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग करते हैं। राहत व पुनर्वास कार्यो में तेजी लाने के लिए हमें केंद्र सरकार से मदद की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार पहले ही आइला से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक दल भेज चुकी है। उस दल ने प्रभावित इलाकों का व्यापक दौरा किया है। अब वह हवाई सर्वेक्षण कर रहा है।"
बोस ने कहा कि विशेषज्ञों का यह दल 10 जून को इस बारे में केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications