चीन से रिश्तों में प्रगाढ़ता का ख्वाहिशमंद है भारत : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने संसद के संयुक्त अधिवेशन में हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि चीन के साथ भारत के बड़े पैमाने पर व्यापारिक संबंधों सहित बहु-पक्षीय संबंध हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देश शांति के लिए प्रतिबद्धता रखते हैं। चीन के साथ सीमा विवाद पर उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए पहले से ही एक तंत्र मौजूद है।
मनमोहन सिंह ने कहा दोनों देश स्थिर और प्रगाढ़ संबंध कायम करने के इच्छुक हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार अपनी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता बरकरार रखने में कोई समझौता नहीं करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications