उ. प्र. में सपा विधायक बसपा में शामिल
उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले के इसौली विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर निर्वाचित सोनू सिंह ने आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने बसपा महासचिव एवं राज्य के लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिददीकी के साथ प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बसपा की नीतियों एवं बसपा प्रमुख मायावती की कार्यशैली में निष्ठा व्यक्त करते हुए उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण करने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सपा समर्थित दबंग छवि के विधायक मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह भी बसपा का दामन थाम चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications