मनोहर आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए
मनोहर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंदला भास्कर राव के बेटे हैं और तेनाली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए केवल मनोहर ने ही नामांकन पत्र भरा था।
उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी और मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं ने मनोहर को आसन तक पहुंचाया। मनोहर अर्थशास्त्र से स्नातक हैं और उन्होंने एमबीए भी किया है।
इससे पूर्व चार जून जब किरण कुमार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे, तब टीडीपी और टीआरएस के नेताओं ने परंपरा को तोड़ते हुए अध्यक्ष को आसन तक नहीं पहुंचाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications