भारतीय छात्रों पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन

नीना भंडारी

सिडनी, 9 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी उपनगर हैरिस पार्क में सोमवार रात करीब 200 भारतीय छात्रों ने दो भारतीयों पर जातीय लेबनानियों के हमले के बाद पुलिस के भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया।

छात्रों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार तड़के तक जारी रहा। इस दौरान तीन जातीय लेबनानियों पर हमला किया गया जिससे अंतर-सामुदायिक तनाव भड़कने की आश्ांका उत्पन्न हो गई है। इस शहर में 200 से ज्यादा देशों के लोग रहते हैं।

रात के हमलों के जिम्मेदार लोगों पर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं और किसी भी पीड़ित को अस्पताल नहीं ले जाना पड़ा।

पेर्रामेट्टा स्थानीय कमान के पुलिस अधीक्षक रॉबर्ट रेडफर्न ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे हमले नस्लीय भावना प्रेरित हैं।" उन्होंने कहा कि हमें यकीनन लगता है कि ये अवसरवादी रहे हैं और हैरिस पार्क क्षेत्र में भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।

इस बीच अजय कुमार नाम के एक छात्र ने आस्ट्रेलियन एसोसिएटिड प्रेस को बताया कि हमले शिकार होने के बाद वह इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ है। उसने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

हाल ही में आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। छात्र इन्हें नस्लीय हमले करार देते हैं और उनका कहना है कि पुलिस इन्हें रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही।

इस बीच विक्टोरिया में सोमवार रात 20 वर्षीय एक युवक पर हमला किया गया। युवक की गर्दन और बाजू पर चाकू घोंपा गया। समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार युवक को कथित तौर पर भारतीय छात्रों पर नस्लीय टिप्पणियां करने के बाद निशाना बनाया गया।

समाचार पत्र ने विक्टोरिया की जातीय समुदाय परिषद के अध्यक्ष सैम आफ्रा के हवाले कहा है, "यदि पीड़ित ही हमले करने लगेंगे तो इस मामले में क्रिया-प्रतिक्रिया का दौर शुरू होने का अंदेशा हो जाएगा।"

आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने मंगलवार को आस्ट्रेलियन ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन को बताया, "हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय छात्र आस्ट्रेलिया आएं और अपनी हिफाजत के बारे में चिंता नहीं करें।..हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं, भले ही उनका मकसद कुछ भी हो।"

आस्ट्रेलिया सरकार ने भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं के मद्देनजर सरकार की कार्रवाई का समन्वयन करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डंकन लुईस के नेतृत्व में एक नया कार्यदल गठित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+