नस्लीय हमलों पर आस्ट्रेलिया ने कार्रवाई का आश्वासन दिया: प्रधानमंत्री
संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा,"मैं पहले ही आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से बातचीत कर चुका हूं और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि किसी भी नस्लीय हमले से सख्ती ने निपटा जाएगा।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "रुड ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने जोर दिया कि आस्ट्रेलिया एक बहु-सांस्कृतिक देश है जो विविधता का सम्मान करता है।"
उन्होंने कहा, "सदस्यों ने आस्ट्रेलिया की घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। आस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों का एक प्रमुख गंतव्य बनकर उभरा है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अन्य सदस्यों की तरह नस्लीय भावना से प्रेरित इस निर्मम हिंसा की भर्त्सना करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications