तमिलों की महत्वाकांक्षाएं पूरी करे श्रीलंका सरकार: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए लोकसभा में कहा कि श्रीलंका में तमिलों के कल्याण के प्रति भारत की गहरी और स्थायी रुचि है।

उन्होंने कहा, "तमिलों की समस्या लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की समस्या से ज्यादा विकराल है।"

उन्होंने कहा, "मुझे पक्का यकीन है कि श्रीलंका सरकार तमिल नागरिकों की वाजिब चिंताएं मिटाने और आकांक्षाओं को पूरा करने में कल्पना और साहस का प्रदर्शन करेगी ताकि वे सम्मान और आदर के साथ समान नागरिकों की तरह अपना जीवन बिता सकें।"

उन्होंने कहा कि भारत ने श्रीलंका में लिट्टे के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान विस्थापित हुए हजारों लोगों के पुनर्वास में सहायता देने में रुचि दिखाई थी। इस सैन्य अभियान की वजह से मई में लिट्टे का सफाया हो गया था।

उन्होंने कहा कि भारत ने इस उद्देश्य के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता मुहैया कराई है और यदि विस्थापित लोग अपने घरों को लौटना और कारोबार फिर से शुरु करना चाहें तो भारत और भी ज्यादा सहायता देने को तैयार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+