भारत-कनाडा परमाणु समझौते की तिथि पर अनिश्चितता

टोरंटो, 9 जून (आईएएनएस)। परमाणु समझौते की किसी निश्चित तिथि का उल्लेख किए बिना कनाडा और भारत दोनों ने कहा है कि वे शीघ्र ही परमाणु समझौता संपन्न करने की राह पर हैं।

इंडो-कनाडा चैंबर्स ऑफ कामर्स (आईसीसीसी) के एक समारोह में कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री स्टाकवेल डे ने कहा कि यद्यपि दोनों देशों ने दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया है लेकिन समझौते पर हस्ताक्षर के लिए कोई निश्चित तिथि नहीं बताई जा सकती है।

भारतीय उच्चायुक्त एस.एम.गवई ने कहा,"हम नहीं जानते कि परमाणु समझौते पर कब हस्ताक्षर किए जाएंगे क्योंकि अभी चर्चा का चरण चल रहा है। इसमें समय लगता है।"

गवई ने कहा कि परमाणु समझौते के लिए दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया है। इससे कई तकनीकी और राजनीतिक मुद्दे जुड़े हैं। इन मुद्दों का हल होने के बाद समझौते पर हस्ताक्षर हो पाएंगे।

डे ने कहा कि परमाणु सौदे से दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा। इससे भारत को 25 से 35 परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+