पाक में टीवी सउथएशिया का सीध प्रसारण शुरू
'टीवी साउथएशिया' के प्रोमटर्स में से एक रतिकांत बसु ने आईएएनएस से कहा, "कराची में चैनल का प्रसारण सोमवार शाम से शुरू हो गया और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में यह मध्यरात्रि से देखा जाने लगा।"
'टीवी साउथएशिया' की भारतीय शाखा 'तारा न्यूज' नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश के प्रमुख समाचार चैनलों को भारतीय खबरें मुहैया कराएगाी। बसु ने कहा कि पाकिस्तानी समाचार चैनल 'आज टीवी' भी 'टीवी साउथएशिया' का सहयोगी है और वह चैनल के लिए पाकिस्तान से जुड़ी सामग्री मुहैया कराएगा।
भारत-पाकिस्तान के संबंधों में ठंडेपन से चैनल को होने वाले दिक्कतों के बारे में पूछे जाने पर बसु ने कहा, "ऐसी कोई समस्या नहीं है। हम दोनों देशों की सरकारों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर अपने विचार नहीं देंगे।" चैनल को पाकिस्तान में केबल नेटवर्क के जरिए वितरित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications