ममता ने दी समर्थन वापसी की चेतावनी

Railway Minister Mamta Banerjee
कोलकाता। केंद्र की नव निर्वाचित (संप्रग) सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाने की घोषणा का रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने विरोध किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ममता ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार से समर्थन भी वापस ले सकती हैं।

ममता ने कहा कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया तो उनकी पार्टी इसका विरोध करेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ाने की बात कही थी।

बांग्ला भाषा के समाचार चैनल 'स्टार आनंदा' से बातचीत में ममता ने कहा, "सरकार को यह समझना होगा कि जनता की उससे बहुत अपेक्षाएं हैं। यह सच है कि कांग्रेस को लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का निर्वहन करना है और इसी तरह हमारी पार्टी को भी यही करना है।"

उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझती कि चुनाव के ऐन बाद पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ाना उचित होगा। हम निश्चित तौर पर इसका विरोध करेंगे।" उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले में सरकार का साथ भी छोड़ सकती है, साथ ही उन्हेंने यह भी कहा कि "ऐसा करने पर लोग कहेंगे हमने ऐसा क्यों किया। कांग्रेस से मेरी अपील है कि वह अच्छी तरह सरकार चलाए लेकिन साथ ही हमारी प्रतिबद्धताओं का भी सम्मान करे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+