भारत में स्वाइन फ़्लू के दस मामले

Swine Flu in India

दिल्ली और आंध्र प्रदेश में स्वाइन फ़्लू के एक-एक और मामले पाए गए हैं. इसके साथ ही देशभर में फ़्लू पीड़ितों की संख्या कुल मिलाकर 10 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार रात को एक बयान में कहा कि न्यूयॉर्क से दो जून को दिल्ली आए एक 35 वर्षीय व्यक्ति में दो दिनों के बाद स्वाइन फ़्लू के लक्षण विकसित हुए.

दूसरे मामले में पहले से ही स्वाइन फ़्लू से प्रभावित व्यक्ति के पास बैठा एक 25 वर्षीय व्यक्ति स्वाइन फ़्लू से ग्रस्त हो गया. बताया गया है कि वे दोनों ही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान से 31 मई को अमरीका से हैदराबाद पहुँचे थे. दिल्ली के मामले के बारे में बयान में कहा गया है- "दिल्ली पहुँचने के दो दिनों के बाद उसमें फ़्लू जैसे लक्षण उभरने लगे. व्यक्ति की देखभाल उनके घर में की जा रही है और उनकी देखभाल करने वाले लोगों को दवा दे दी गई है."

जाँच ज़रूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा, "परेशान होने की कोई वजह नहीं है क्योंकि हमने सभी तरह की सावधानी अपनाई है. हमारा कार्य बल प्रतिदिन सारी स्थितियों पर नज़र रखे हुए है और लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन के संपर्क में है."

परेशान होने की कोई वजह नहीं है क्योंकि हमने सभी तरह की सावधानी अपनाई है. हमारी टास्क फ़ोर्स प्रतिदिन सारी स्थितियों पर नज़र रखे हुए है और लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन के संपर्क में है

द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ कम्युनिकेबल डिज़ीज़ ने कहा है कि स्वाइन फ़्लू प्रभावित देशों से भारत आने वाले लोगों को देश में प्रवेश करने से पहले जाँच करानी चाहिए. आँध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजाशेखर रेड्डी ने केंद्र से अनुरोध किया है कि उड़ानों में सावधानी के लिए निजी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए.

हैदराबाद में एच1एन1 वायरस से प्रभावित लोगों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में रेड्डी ने कहा कि लोगों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+