शीतल मफतलाल चोरी के आरोप में गिरफ्तार
मुंबई।
मफतलाल लक्जरी लिमिटेड की अध्यक्ष और इंडस्ट्रियलिस्ट अतुल्य मफतलाल की पत्नी शीतल मफतलाल को कस्टम ड्यूटी चुराने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शीतल पर विदेश से लाई ज्वैलरी पर लाखों रुपये की कस्टम ड्यूटी चुराने का आरोप है। id="toptextpromo">शीतल
को मुंबई के एयरपोर्ट से उस वक्त कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया जब वह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से लंदन से मुंबई आई थीं। स्क्रीनिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों ने रोक कर जब उनके पर्स की तलाशी ली तो उनके पास से हीरों से जड़ी चूड़ियां मिलीं। जिन पर 35.7 फीसदी ड्यूटी लगनी चाहिए थी। लेकिन शीतल चोरी से उन्हें ले जाने की कोशिश कर रही थीं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हालांकि
पहले तो शीतल ने इस बात को छुपाते हुए कहा कि वह ये चूड़ियां ब्रिटेन से नहीं लाईं हैं बल्कि उनके पास पहले से थीं। लेकिन बाद में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एअर इंटलीजेंस यूनिट के सूत्रों ने बताया कि शीतल के पास से मिली ज्वेलरी व हीरे 51 लाख से एक करोड़ रुपए के हो सकते हैं। यूनिट ने खुफिया सूचना पर शीतल के बैग की तलाशी ली थी। बताते हैं उन्होंने ज्वेलरी व हीरे होने की जानकारी नहीं दी थी।

Click it and Unblock the Notifications