मेलबर्न में फिर भारतीय छात्र पर हमला

प्राप्त खबरों के मुताबिक 23 वर्षीय कमल जिट पश्चिमी सुबुर्ब में लहूलोहान और बेहोश पाया गया। उसे एक अन्य भारतीय छात्र ने वहां पाया और लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कमल ने बताया कि जब वो रात्रि में सेंट अल्बंस स्टेशन पर उतरा तो मास्क पहने हुए एक व्यक्ति ने उसे पीटा और फरार हो गया।
लोहे की छड़ से किया हमला
ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'दि एज' ने कमल के हवाले से लिखा है, "इस तरह की घटनाएं काफी अफसोसजनक हैं। हम यहां रहने के लिए कितना पैसा खर्च करते हैं। हम अपने देश और परिवार से दूर हैं और फिर भी कोई सुरक्षा नहीं।"
कलाल पर लोहे की एक छड़ से हमला किया गया, जिस कारण वो बेहोश हो गया। उसके सिर व हाथ-पैरों में पर गहरी चोटें आयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications