क्लोनिंगः जन्मा एक और भैंस का बच्चा

वैज्ञानिकों के अनुसार गरिमा नामक यह भैंस का बच्चा सामान्य व स्वस्थ्य है और उसका वजन 43 किलोग्राम है। हालांकि पिछली घटना को देखते हुए इसे एहतियात के तौर पर गहन चिकित्सा इकाई में रखा है।
संस्थान के आधिकारिक प्रवक्ता रामेश्वर सिंह ने कहा, "भैंस का यह बच्चा शनिवार को ऑपरेशन के जरिए पैदा किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक घंटे का समय लगा।" सिंह ने कहा, "पिछली बार हमने भैंस के कान से कोशिकाओं को इकट्ठा किया था, लेकिन इस बार हमने भ्रूण से कोशिकाएं जुटाई थीं।"
इस संस्थान ने इस साल फरवरी में दुनिया के पहले भैंस के बच्चे का क्लोन तैयार किया था लेकिन वह फेफड़े में हुए संक्रमण के कारण कुछ ही दिनों में मर गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications