स्वाइन फ्लू को लेकर भारत अलर्ट

स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों से कहा है कि इस संबंध में जरा भी कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर होने वाली जांच को और गहन किया जाएगा।
64 देशों पर स्वाइन फ्लू का हमला
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वाइन फ्लू के वायरस से लड़ने में भारत पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है।
उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दुनिया भर के 64 देशों को स्वाइन फ्लू की मार पड़ चुकी है। इसकी रोकथाम की सबसे बड़ी कार्रवाई उत्तरी अमेरिका में चलायी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक स्वाइन फ्लू का एच1एन1 वायरस दुनिया भर में अबतक करीब 19000 लोगों पर हमला कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications