गूगल के सह-संस्थापक की डूबने से मौत

पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके लिए वह उनके शव परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मोटवानी की मौत हादसा से हुई फिर किसी ने उन्हें मार डाला इस बात को लेकर पुलिस भी असमंजस में है।
समाचार वेबसाइट 'मर्करी न्यूज' ने कैलीफोर्निया के पुलिस सार्जेट टिम लिंच के हवाले से कहा,"हम अभी असमंजस में हैं। यह एक सामान्य मौत हो सकती है या इसके पीछे कुछ अन्य बातें हैं।" लिंच ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार सुबह किसी ने फोन कर अथर्टन एवेन्यू स्थित मोटवानी के आवास के पिछले हिस्से में बने स्विमिंग पूल में किसी के डूबने की सूचना दी गई थी।
उन्होंने कहा कि कस्बे की दो दमकल कर्मियों और एक पुलिस अधिकारी ने मोटवानी के शव को पूल से बाहर निकाला और उन्हें किसी गलत बात का कोई सबूत नहीं मिला। मोटवानी (47 वर्ष) के दोस्तों ने मर्करी न्यूज को बताया कि मोटवानी को तैरना नहीं आता था लेकिन वह तैराकी सीखने की योजना बना रहे थे। वह इस घर में तीन वर्ष पहले अपनी पत्नी और दो पुत्रियों के साथ आए थे।
मोटवानी का जन्म वर्ष 1962 में जम्मू में हुआ था। उन्होंने आईआईटी कानपुर से और बर्कले में कंप्यूटर विज्ञान की शिक्षा हासिल की। स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में इंटरनेट पर आंकड़ों के विशाल सागर से सूचनाओं की खोज का तरीका विकसित करने से उनकी पहचान बनी।
आंकड़ों की तलाश के संबंध में उनकी खोज से प्रभावित होकर स्टेनफोर्ड के दो पूर्व छात्रों सेर्गेइ ब्रिन और लैरी पेज ने सर्च इंजन गूगल की स्थापना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications