Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत छोड़ रहीं पश्चिमी कंपनिया

Citi Group Tower
वाशिंगटन। वैश्विक मंदी की मार झेल रहीं पश्चिमी कंपनियां अपने घाटे और लागत में कमी करने के लिए भारत स्थित कार्यालयों को या तो बेच रही हैं या फिर उन्हें बंद कर रही हैं।

इनमें सिटीग्रुप, बीमा कंपनी एएक्सए एसए और अवीवा सहित अन्य कई नाम शामिल हैं जो अपने कार्यालय बेचकर यहां से व्यवसाय समेट रही हैं। कंपनियां अपने भवनों के साथ ही उनमें लगे उपकरण भी लाखों डॉलर में बेच रही हैं। इसके अलावा वे अपने खरिदारों को कई वर्ष तक कुछ सेवाएं प्रदान करने का भी ठेका दे रही हैं।

सिटीग्रुप ने अक्टूबर में अपनी भारत स्थित इंफारमेशन टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिग कंपनी को टाटा कंस्लटेंसी सर्विस (टीसीएस) से 50.5 करोड़ डॉलर में बेच दी और उससे नौ वर्षो तक सेवा हासिल करने के लिए 2.5 अरब डॉलर का करार किया।

दो महीने बाद सिटीग्रुप ने अपनी बीपीओ इकाई विप्रो को 12.7 करोड़ डॉलर में बेच दी और छह वर्ष तक उसकी सेवा के लिए 50 करोड़ डॉलर का सौदा किया। मई के अंत में आउटसोर्सिग कंपनी कैपिटा ने एएक्सए के 600 भारतीय कर्मचारियों को लेने के बदले 52.3 करोड़ डॉलर का सौदा किया।

भारत में पेशेवरों का वेतन अमेरिका की तुलना में काफी कम होने के कारण ही इन कंपनियों ने भारत का रुख किया था, लेकिन अब इनमें वापस जाने की होड़ लगी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+