Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बांग्‍लादेश में दाउद का एजेंट गिरफ्तार

Dawood Ibrahim
ढाका। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को एक और बड़ा झटका लगा है। भारत में दो गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद अब बांग्‍लादेश पुलिस ने दाउद के मुख्‍य सहयोगी आरिफ उर्फ चाच्‍छा को धर दबोचा। आरिफ पर भारत में हत्या का आरोप है और वह 2001 में बांग्‍लादेश भाग कर आ गया था।

पुलिस ने आरिर्फ को मोहम्‍मदपुर से गिरफ्तार करने के बाद उससे गहन पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक आरिफ ने एक बांग्‍लादेशी महिला से निकाह किया और यहीं रहने लगा। उसका मुख्‍य काम दाउद का नेटवर्क स्‍थापित करना था। 1995 में आरिफ ने ही दाउद के नेटवर्क की स्‍थापना यहां की। वर्ष 2000 के बाद 300 गैंगस्टरों की भर्ती करके डी कंपनी के नेटवर्क को यहां मजबूत बनाया।

छोटा शकील से लगातार संपर्क

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पहले ही बांग्‍लादेश में दाउद के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था। बांग्‍लादेश पुलिस ने बताया कि यहां कंपनी के नेटवर्क में करीब 300 सक्रिय गैंगस्‍टर हैं। इनमें से 150 लोगों को हर महीने भारी रकम मिलती है।

खुफिया विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आरिफ लगातार छोटा शकील के संपर्क में रहता है। असल में बांग्‍लादेश में सक्रिय साथियों का पेमेंट छोटा शकील के माध्‍यम से ही होता है। छोटा शकील एक फॉरेन एक्‍सचेंज फर्म के जरिए हर महीने आरिफ को 60,000 टका भेजता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+