सिडनी में भारतीय छात्रों का प्रदर्शन

Indian Students in Sydney

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में सैकड़ों की तादाद में भारतीय छात्रों और उनके समर्थकों ने नस्ली भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन किया है. भारतीय छात्रों का आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया प्रशासन भारत के छात्रों पर नस्ली हमले रोकने में नाकाम रही है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को इस दिशा में और क़दम उठाने चाहिए और भारतीय छात्रों को मकान मालिकों और कंपनी मालिकों से भी बचाना चाहिए.

पिछले हफ्ते हज़ारों की संख्या में लोगों ने मेलबर्न में नस्ली हिंसा के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया था. क़रीब दो हफ्ते पहले भारतीय छात्रों पर लगातार कुछ स्थानीय लोगों ने हमले किए थे जिसके बाद इसका व्यापक विरोध हो रहा है. इन घटनाओं के लिए भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया से विरोध जताया था और ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मामले की जांच करने और भारतीयों की रक्षा का आश्वासन दिया था.

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारतीय छात्रों पर हुए हमले की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है. इन प्रदर्शनों के बीच ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफ़न स्मिथ ने कहा है कि देश में नब्बे हज़ार से अधिक भारतीय छात्र हैं और सरकार उन सभी का स्वागत करती है. उन्होंने साफ़ कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+