सांसद गिरफ्तार : महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभी विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और सरकार को कथित तौर से पाटिल को बचाने का प्रयास करने का आरोपी ठहराते हुए नारेबाजी करने लगे।
विधानसभा में विपक्ष के नेता, शिवसेना के रामदास कदम ने यह मसला उठाते हुए दो मंत्रियों के इस्तीफ मांग की। उन्होंने इस बारे में राज्य सरकार की विस्तृत रिपोर्ट पर जांच कराने की मांग। इसके चलते सदन की कार्यवाही 15 मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई।
पाटिल को रविवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था और उसके बाद उन्हें 14 जून की तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications