5 बच्चों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद की विजय नगर की रोजी कॉलोनी में रहने वाले रवींद्र वर्मा (38) और उसकी पत्नी दुर्गावती (35) को पड़ोसियो ने सोमवार सुबह सात बजे के आसपास घायल अवस्था में देखा जबकि दंपत्ति के पांचों बच्चों अंजनी (14), प्रीति (10), मोना (8), देवराज (5) और नौ महीने के लकी का शव घर में पड़े थे।
पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वर्मा और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्रीय अधिकारी आर. के. गौतम ने बताया, "प्रथम दृष्टया यह अवसाद का मामला लगता है। वर्मा ट्रक चालक था अपने बयान में उसने कहा है कि पिछले दो महीने से वह बेरोजगार था। उसने पहले अपने बच्चों को मारा और फिर पत्नी एवं खुद को मारने का प्रयास किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications