एमपी: 3 कवियों की सड़क हादसे में मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये कविगण विदिशा में आयोजित 'बेतवा महोत्सव' में हिस्सा लेने के बाद इनोवा कार से भोपाल लौट रहे थे तभी तड़के करीब पांच बजे उनकी कार एक अन्य वाहन जा टकरायी। इस हादसे में आदित्य, लाड सिंह तथा नीरज पुरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ओम व्यास और जॉनी बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।
हनुमानगंज क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि यह हादसा सूखी सिवनियां थाना क्षेत्र में तड़के करीब पांच बजे हुआ। इनोवा कार किस वाहन से टकराई, यह पता नहीं चल पाया है। तीनों कवियों के पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह जिलों में ले जाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications