आद्र्रता में कमी, दिल्लीवासियों को राहत के आसार
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आद्र्रता के स्तर में काफी कमी आने के कारण सोमवार को आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और तापमान में भी गिरावट आने से यहां के लोगों को कुछ राहत मिलेगी।"
अधिकारी ने बताया, "सोमवार को आद्र्रता का स्तर 34 प्रतिशत रह सकता है। रविवार को यह स्तर 64 प्रतिशत था।"
दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications