टाटा कम्युनिकेशंस ने क्यूटेल के साथ किया समझौता
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। टेलीकॉम केबल नेटवर्क संचालित करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने अधोसंरचना को साझा करने और अपनी संयुक्त पहुंच को वैश्विक स्तर पर बनाने के लिए दोहा की कतर टेलीकॉम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
क्यूटेल के नाम से लोकप्रिय कतर टेलीकॉम के साथ समझौते की घोषणा सोमवार को की गई। क्यूटेल के पास सिर्फ खाड़ी क्षेत्र में फिक्स्ड व मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने का लाइसेंस है।
क्यूटेल के व्यापारिक मामलों के कार्यकारी निदेशक इंजीनियर खालिद अल मंसौरी ने कहा, "यह समझौता एक मील के पत्थर की तरह है। इससे क्यूटेल दुनिया का एक अति शक्तिशाली टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क बन जाएगा।"
समझौते के अनुसार दोनों कंपनियां अपने टेलीकम्युनिकेशन ढांचे को एक दूसरे से साझा करेंगी और अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा सुनिश्चित कराने के लिए मिल कर काम करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications