पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े तो विरोध होगा : ममता
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ाने की योजना संबंधी मीडिया की खबरों पर टिप्पणी करते हुए बनर्जी ने यह बात कही।
बांग्ला भाषा के समाचार चैनल 'स्टार आनंदा' से बातचीत में ममता ने कहा, "सरकार को यह समझना होगा कि जनता की उससे बहुत अपेक्षाएं हैं। यह सच है कि कांग्रेस को लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का निर्वहन करना है और इसी तरह हमारी पार्टी को भी यही करना है।"
उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझाती कि चुनाव के ऐन बाद पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ाना उचित होगा। हम निश्चित तौर पर इसका विरोध करेंगे। हां, हम सरकार का साथ भी छोड़ सकते हैं लेकिन फिर लोग कहेंगे हमने ऐसा क्यों किया। कांग्रेस से मेरी अपील है कि वह अच्छी तरह सरकार चलाए लेकिन साथ ही हमारी प्रतिबद्धताओं का भी सम्मान करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications