ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बनाया उच्चायुक्त (लीड-3)
ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने सोमवार को पीटर वर्गीज को भारत में अगला उच्चायुक्त नियुक्त करने की घोषणा की। वर्गीज को देश के शीर्ष खुफिया अधिकारियों में शुमार किया जाता है।
स्मिथ ने कहा, "वर्गीज एक मलयाली हैं और ऑफिस ऑफ नेशनल असेसमेंट्स (ओएनए) के मुखिया हैं। वह एक सफल उच्चायुक्त साबित होंगे। हमारी सरकार चाहती है कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को शीर्ष पर ले जाएं।"
ओएनए की बेवसाइट के मुताबिक वर्गीज को विदेशी और व्यापार मामलों का 30 वर्षो का अनुभव है। वह मलेशिया में भी ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त रह चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षो में भारत और ऑस्ट्रेलिया के सामरिक रिश्तों में सुधार हुआ है।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर नस्लीय हमले हो रहे हैं और वह अभी भी जारी है। इसके मद्देनजर वर्गीज के भारतीय उच्चायुक्त के पद पर नियुक्त किए जाने को दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी को कम करने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।