Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कश्मीर में 8वें दिन जनजीवन अस्तव्यस्त (लीड-2)

घाटी में लगातार आठवें दिन शिक्षण संस्थान, बैंक, सरकारी कार्यालय, दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

दक्षिण कश्मीर के सोपियां जिले में सुरक्षा बलों और नाराज भीड़ के साथ हुए संघर्ष में चार व्यक्ति घायल हो गए।

एक फोरेंसिक प्रयोगशाला ने हत्या से पूर्व दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोपियों की पहचान करने के लिए मामले के न्यायिक जांच का आदेश दिया है।

पीड़ितों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रदर्शित करने के लिए अलगाववादियों द्वारा सोमवार को प्रस्तावित 'सोपियां मार्च' के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था। सोपियां में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू कर दिए थे।

शनिवार को अपनी गिरफ्तारी के पूर्व कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने लोगों से सोमवार को मार्च में हिस्सा लेने और मंगलवार से अपने रोजमर्रा के कामकाज में जुट जाने को कहा था। इस मार्च को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रीनगर में तैनात कर दिया था।

घाटी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार सुबह महिला अलगाववादी नेता जमरुद्दा हबीब को भी उनके कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी ओर जम्मू एवं कश्मीर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में सोमवार को एक अर्धसैनिक बल के जवान को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के टैंगमार्ग के पोसपोरा गांव में भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के कांस्टेबल नजीर अहमद पर एक 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने का आरोप है।

पुलिस ने जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर सदमे के कारण सोमवार सुबह लड़की की दादी की मौत हो गई।

नजीर, टैंगमार्ग के विधायक गुलाम हसन मीर का सुरक्षा गार्ड था और उसे दो दिन पहले ही यहां स्थानांतरित किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+