दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से ढाई साल के पुत्र की मौत
जिले के पुलिस अधीक्षक(शहर) अशोक कुमार शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि आज पुरकाजी थाना-प्रभारी अरविंद कुमार की सर्विस रिवाल्वर से गोली लगने से उनके ढाई साल के बेटे अनी की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आज दोपहर को घर पहुंचकर दरोगा अरविंद कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर उस जगह पर रख दी जहां पर उनका बेटा खेल रहा था। खेलते-खेलते अनी से गोली चल गई जिससे उसकी जान चली गई।
शर्मा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक अतीक अहमद को घटना की जांच सौंपी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications