उड़ीसा में नक्सलियों ने पुलिस स्टेशन में आग लगाई
कोरापुट जिले के बाइपारिगुडा गांव स्थित पुलिस स्टेशन पर रविवार रात लगभग 70 नक्सलियों ने हमला बोल दिया। नक्सलियों ने स्टेशन में मौजूद पांच पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल दिया और स्टेशन में आग लगा दी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव पांडा ने आईएएनएस से कहा, "नक्सलियों ने बलपूर्वक पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल दिया और पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया।"
पांडा ने कहा कि नक्सलियों ने समीप की एक पुलिस चौकी और वन कार्यालय में भी आग लगा दी। इसके अलावा कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों की इस कार्रवाई में कोई घायल नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications