लोजपा और राजद विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे : पासवान
15वीं लोकसभा चुनाव में मिली जबरदस्त हार के बाद पटना में लोजपा की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि लोजपा हार के बाद हतोत्साहित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने चुनाव में जमकर धांधली की जिसके कारण लोजपा तथा राजद गठबंधन को अधिकांश सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भी लोजपा और राजद मिलकर ही लड़ेंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह जाति और समाज की राजनीति कर रहे हैं, जिससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार को दोमुंहे सांप की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके कथनी और करनी में काफी फर्क है।
इसके पूर्व समीक्षा बैठक में लोजपा की हार की समीक्षा की गई। इस बैठक में लोजपा के पासवान के अलावा लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, चुनाव में पराजित सभी प्रत्याशियों सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications