भाजपा ने राज्यसभा के लिए मारू और अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता और लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी की उपस्थिति में सोमवार शाम हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अजय मारू और अनूप अग्रवाल के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा हुई।
मारू पहले भी राज्यसभा के सदस्य रहे हैं और फिलहाल वह पार्टी की आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ट के सह-संयोजक है जबकि अग्रवाल पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ में सह-संयोजक हैं।
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व विदेश राज्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस्तीफे से राज्यसभा की दोनों सीटें खाली हुई हैं। यशवंत सिन्हा हजारीबाग से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गए हैं तो सिंह ने अपनी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) से बगावत कर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बांका से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते भी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications