विजयन मामले ने बढ़ाई माकपा की मुश्किलें

राज्यपाल आर. एस. गवई ने रविवार को विजयन के खिलाफ 300 करोड़ रुपये के कथित एसएनसी लेवलीन घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आगे की कार्रवाई करने की अनुमति दी।

विजयन पर आरोप है कि वर्ष 1997 में राज्य के ऊर्जा मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने दो ऊर्जा संयंत्रों के जीर्णोद्धार के लिए कनाडियाई कंपनी एसएनसी लेवलीन को ठेका देने के मामले में अनियमितता बरती थी।

प्रदेश में माकपा को इन दिनों कई मोर्चो पर एकसाथ जूझना पड़ रहा है। पार्टी के कैडर विजयन और मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन के धड़ों में बंट गए हैं और दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सहयोगियों से उसकी नहीं बन रही है और लोकसभा चुनाव में उसे अब तक की सबसे करारी शिकस्त मिली है।

माकपा के इतिहास में यह पहला मौका है जब उसकी पोलित ब्यूरो के किसी सदस्य के खिलाफ करोड़ो रुपये के घोटाले का आरोप लगा है और उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी चल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+