देश में स्वाइन फ्लू के 11 मामले, सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं (लीड-1)

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दिल्ली में सोमवार को फ्लू के एक और मामले की पुष्टि होने की जानकारी देते हुए बताया कि जिस एक 35 वर्षीय व्यक्ति में फ्लू का वायरस पाया गया था और इस समय उसका इलाज चल रहा है, उसके जरिए उसकी मां में फ्लू के वायरस संक्रमित हो गए। दिल्ली में मनुष्य से मनुष्य में फ्लू के संक्रमण का यह पहला मामला है।

राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) के प्रमुख शिव लाल ने आईएएनएस से कहा, "अब देश में फ्लू के 11 मामले हैं। रविवार को जिस 35 वर्षीय व्यक्ति में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई थी, उसके जरिए उसकी मां में भी वायरस का संक्रमण हो गया।"

इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मंत्रालय की ओर से ढेर सारे बंदोबस्त किए गए हैं। हवाई अड्डों पर जांच प्रक्रिया और चुस्त की जाएगी।

आजाद ने संवाददाताओं से कहा, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमने सभी उपाय किए हैं।"

आजाद ने कहा कि जिस तरह से नए-नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं, उसे देखते हुए सरकार ने फ्लू के वायरस की जांच के लिए 16 और प्रयोगशालाएं स्थापित करने का फैसला किया है। फिलहाल दिल्ली और पुणे में कुल दो प्रयोगशालाएं हैं।

आजाद ने कहा, "फ्लू से निपटने के लिए हम राज्य स्तर पर चिकित्सा कर्मियों के त्वरित कार्रवाई बल का गठन करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+