कश्मीर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में सैनिक गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के टैंगमार्ग के पोसपोरा गांव में भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के कांस्टेबल नजीर अहमद पर एक 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने का आरोप है।
पुलिस ने जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की ली है। उधर सदमे की वजह से सोमवार सुबह लड़की की दादी की मौत हो गई है।
नजीर टैंगमार्ग के विधायक गुलाम हसन मीर का सुरक्षा गार्ड था और उसे दो दिन पहले ही यहां स्थानान्तरित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications