ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों को बचाने के लिए युवा सांसदों को भेजा जाए : भाजपा
सुषमा ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रही बहस में हिस्सा लेते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हमें अपने बच्चों को सुरक्षित रखना सुनिश्चित करना पड़ेगा। इस सदन में कई युवा सांसद हैं। युवा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना चाहिए ताकि वहां रह रहे भारतीयों को यह महसूस हो कि सरकार उनकी चिंता कर रही है।"
प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा करने में सरकार पर असफल रहने का आरोप लगाते हुए सुषमा ने कहा कि पिछले साल मलेशिया में और फिर पाकिस्तान में भारतीयों को निशाना बनाया गया लेकिन सरकार इन मामलों में उचित कदम उठाने में असफल रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications