कुलकर्णी के विचारों से भाजपा ने दूरी बनाई
लोकसभा में भाजपा की उपनेता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "कुलकर्णी ने जो कुछ भी लिखा है, वह उन्होंने एक स्वतंत्र पत्रकार की हैसियत से लिखा है। न तो आडवाणीजी और न ही भाजपा उनके विचारों से सहमत है।"
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हुई हार के कई कारण हैं। कोई एक वजह इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हार की समीक्षा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कुलकर्णी ने एक लेख में लिखा था कि चुनाव में हार के लिए आरएसएस और भाजपा नेतृत्व जिम्मेदार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications