बंगाल के ज्वेलर्स 72 घंटे की हड़ताल पर
प्रदेश के दो व्यापारिक संगठनों ने इस हड़ताल का आव्हान किया है। उनका आरोप है कि आयकर विभाग द्वारा आए दिन छापे मारे जा रहे हैं और शुद्धता के मूल्यांकन को लेकर भी परेशान किया जा रहा है।
हड़ताली संगठनों के नेता बबलू डे का आरोप है ज्वेलर्स से भारी करों की मांग की जा रही है। साथ ही पिछले तीन चार महीनों से आयकर अधिकारियों द्वारा अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
डे ने बताया कि राज्य में हर दिन 50 करोड़ के आसपास कारोबार होता है, जबकि हड़ताल से 150 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications