कश्मीर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में सैनिक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के पोसपोरा गांव में भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के कांस्टेबल नाजिर अहमद पर एक 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने का आरोप है।
नाजिर टैगमार्ग के विधायक गुलाम हसन मीर का सुरक्षा गार्ड था जिसे दो दिन पहले ही यहां स्थानान्तरित किया था।
पुलिस ने जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर सदमे की वजह से सोमवार सुबह लड़की की दादी की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications